जीत की खुशी में रोने लगी चेन्नई की नन्ही फैन, फिर धोनी ने दिया शानदार गिफ्ट, देखें Video

आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया और नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद सीएसके के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं।
दो नन्हें फैंस मैच के बाद हुए इमोशनल दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान सीएसके के दो नन्हे फैंस उस समय काफी इमोशनल हो गए, जब टीम ने जीत दर्ज की। इनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इनके लिए जीत की खुशी तब दोगुनी हो गई जब धोनी ने खुद इन्हें खास तोहफा दिया। बच्चों की आखों से निकले आंसुओं के बारे में जब धोनी को पता चला तो उन्होंने उन फैंस को खास तोहफा दिया।
धोनी ने दोनों फैंस को दिया खास तोहफा
धोनी मैच के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो उन्होंने बिलकुल उसके ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद फैंस की ओर इशारा किया। इसके बाद धोनी ने सीएसके के नन्हें फैंस को साइन की हुई गेंद देकर उनका और बाकी लोगों का दिल भी जीत लिया। गेंद पाकर दोनों फैंस काफी खुश दिखे। धोनी ने एक ही गेंद दिया था, जिसके लिए दोनों लड़ते भी दिखे। उनकी मां भी वहां स्टेडियम में मौजूद थीं। वह दोनों को समझाती दिखीं।