top of page

ऋषभ पंत के हाथ में ही होगी दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स की कमान, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा


फोटो : सोशल मीडिया

19 सितम्बर से शुरू हो रहेआईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण में ऋषभ पंत ही दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को इसकी आधिकारीक पुष्टि कर दी है। हालांकि, इसकी जानकारी सभी को पहले से ही थी कि दूसरे चरण में भी पंत ही टीम की कमान संभालेंगे। मगर इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, जो आज फ्रेंचाइजी की तरफ से कर दी गई। बता दें की दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। इससे पहले पंत की कप्तानी में आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है


https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1438473442529972236?s=20


अय्यर 2018 से टीम का कप्तान

अय्यर ने 2018 से टीम की कमान संभाली है। उन्होंने बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन किया है। 79 मैचों में उन्होंने 31.43 की औसत से 2200 रन बनाए हैं। युवा बल्लेबाज ने छह सीजन खेले, जिसमें से चार सीजन में 400 रन का आंकड़ा पार किया। 2019 में खिताब से चूकी दिल्ली की टीम की नजरें खिताब पर होगी।



Recent Posts

See All