top of page

लखनऊ के किया विजई आगाज,दिल्ली कैपिटल को 50 रनो से हराया


आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला लेकिन दिल्ली की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और निर्धारित 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी और मुकाबला 50 रनो से हार गई दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए वही लखनऊ के लिए मार्क वुड ने 5 और रवि विश्नोई और आवेश खान ने 2-2 विकेट चटकाया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला। लखनऊ के लिए वेस्टइंडीज के कायेल मेयर्स ने 38 गेंद पर सर्वाधिक 73 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और सात छक्के लगाए। निकोलस पूरन ने 21 गेंद पर तेजी से 36 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बदोनी ने आखिरी ओवरों में सात गेंद पर 18 रन जड़ दिए। उन्होंने एक चौका लगाया और दो लंबे छक्के उड़ाए।


दीपक हुड्डा 17, मार्कस स्टोइनिस 12 और केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या 13 गेंद पर 15 और कृष्णप्पा गौतम एक गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।