BCCI का चौंकाने वाला फैसला, IPL 2021 के आखिरी दो मैच एक ही समय पर खेले जाएंगे

IPL 2021 के आखिरी दो मैच 8 अक्तूबर को खेले जाएंगे। हालांकि और इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों मैच अलग-अलग समय पर होने की बजाय एक ही समय पर खेले जाएंगे।
पहले के शेड्यूल के मुताबिक, पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से और दूसरा शाम 7:30 बजे से खेला जाना था। लेकिन अब बोर्ड ने इसकी टाइमिंग में बदलाव करते हुए दोनों मैचों के लिए एक ही समय निर्धारित किया है। यानी दोनों मैच शाम 7:30 बजे से ही खेले जाएंगे। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।
8 अक्तूबर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियंस (55वां मैच) और दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स (56वां मैच) से होना है। अब यह दोनों मैच एक ही समय पर शाम 7:30 बजे से होंगे। बीसीसीआई ने हालांकि, इसके पीछे की वजह के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है।